बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'वॉर 2' का नया गाना 'जनाबे आली' का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है. वहीं, सचेत टंडन और साब भट्टाचार्य ने मिलकर गाया है, और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. यह एक डांस एंथम है. बता दें, गाने को तमिल, तेलुगु और हिंदी तीन वर्जन में तैयार किया गया है. हिंदी में सचेत टंडन और साज भट्ट ने गाया है, और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं.
...