⚡जग्गा जासूस, लूडो और रश्मि रॉकेट जैसी फिल्मों को एडिट करने वाले अजय शर्मा का निधन
By Akash Jaiswal
बॉलीवुड फिल्मों के जानेमाने एडिटर अजय शर्मा का कोविड-19 से जुड़ी समस्याओं के चलते निधन हो गया. उन्हें नई दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आज अपनी अंतिम सांस ली.