बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान को पिछले साल दिसंबर के महीने में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के दफ्तर से निकलते देखा गया था जिसके बाद से ही बॉलीवुड में उनकी वापसी को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे. बताया जा रहा था कि यूनाइटेड किंगडम से लौटने के बाद फरदीन अब अपना फिल्मी करियर एक बार फिर से चमकाने में जुटे हुए हैं.
...