सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स के केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मुंबई के बांद्रा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 भारतीय और 2 ब्रिटिश नागरिकों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया. बांद्रा में एक कूरियर में इन्हें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ जिसके बाद एक्शन लेते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
...