मुंबई में आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. चार साल से प्रशासक के अधीन चल रही देश की सबसे अमीर नगर निगम के लिए 227 वार्डों में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे. सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं, वहीं चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए कड़े इंतजाम किए हैं.
...