शुरूआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि संजय कपूर की मौत पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी के डंक या एलर्जिक रिएक्शन से हुई, जिससे दम घुटने या एनेफिलेक्सिस की स्थिति बनी और हार्ट अटैक आ गया. कुछ रिपोर्ट्स ने तो यहाँ तक कहा कि संजय कपूर ने खेलते समय मधुमक्खी निगल ली, जिसकी वजह से जान चली गई. हालांकि यह दावे चिकित्सकीय तौर पर कभी पुख्ता नहीं हुए.
...