नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक 'स्वतंत्र गवाह' के हलफनामे में धमकी और रिश्वत मांगने का आरोप लगाए जाने पर रविवार को महाराष्ट्र में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया. इस हलफनामे ने एजेंसी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए. शिवसेना सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने रविवार को ट्वीट किया कि एनसीबी के गवाह प्रभाकर सैल के दावे 'चौंकाने वाले' हैं.
...