टेलीविजन की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा, अर्जुन बिजलानी हाल ही में एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आए. मशहूर बिजनेस पर्सनालिटी अशनीर ग्रोवर द्वारा प्रस्तुत रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में अर्जुन ने न सिर्फ खुद को एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर साबित किया, बल्कि शो के अंत में विजेता बनकर उभरे. इस शो की खास बात यह थी कि इसमें कंटेस्टेंट्स को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा.
...