⚡आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, 35 NBFCs के लाइसेंस रद्द, 16 अन्य ने किया सरेंडर; देखें पूरी लिस्ट
By Nizamuddin Shaikh
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 NBFCs के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही 16 अन्य संस्थानों ने अपने लाइसेंस सरेंडर किए हैं। अब ये संस्थाएं किसी भी प्रकार का वित्तीय लेनदेन नहीं कर सकेंगी.