⚡Uber पर बड़ा खुलासा - अमेरिका में 5 सालों में 4 लाख से ज्यादा यौन शोषण की शिकायतें
By Shivaji Mishra
दुनिया भर में अपनी तेज और सस्ती टैक्सी सेवा के लिए मशहूर Uber एक बार फिर विवादों में है. इस बार मामला बेहद गंभीर है. अमेरिका में Uber के ड्राइवर्स के खिलाफ 2017 से 2022 के बीच 4 लाख से ज्यादा यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आई हैं.