दोपहिया वाहन निमार्ता हीरो मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को दिसंबर 2020 के लिए अपनी कुल बिक्री में 5.29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. कंपनी ने दिसंबर महीने में 447,335 यूनिट्स (मोटरसाइकिल और स्कूटर) बेचीं, जबकि इससे पहले वाले साल के इसी महीने में कंपनी ने 424,845 यूनिट्स की बिक्री की थी.
...