⚡पहले की तुलना में कोविड-19 की इस लहर में युवा आबादी अधिक संक्रमित हुई: सरकार
By Bhasha
सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि औसतन 44 वर्ष की आयु की युवा आबादी कोविड-19 की इस लहर में तुलनात्मक रूप से अधिक संक्रमित हुई। साथ ही, रेखांकित किया कि इस बार इलाज के लिए दवाओं का इस्तेमाल बहुत कम हुआ।