⚡ऋण चुकता न करने पर किसानों की संपत्ति जब्त करने से रोकने के लिए कानून लाएंगे: बसावराज बोम्मई
By Bhasha
कर्नाटक सरकार कृषि कार्यों हेतु लिये गए ऋण के भुगतान में देरी या किस्त नहीं भर पाने पर किसानों की संपत्ति की नीलामी या जब्ती रोकने के लिए कानून लाएगी. मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई ने शनिवार को यह घोषणा की.