⚡भिखारियों से मारपीट का वीडियो वायरल, पांच गिरफ्तार
By Bhasha
राजस्थान के अजमेर शहर में दो भिखारियों से कथित तौर पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. रामगंज के थानाधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह का एक वीडियो शुक्रवार को सामने आया.