उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास अब विपक्ष को बदनाम करने और उसके नेताओं पर व्यक्तिगत अमर्यादित टिप्पणियां करने के सिवा और कोई काम नहीं रह गया है. सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के बड़े नेतओं ने अपना संयम खो दिया है और वे छिछले बयानों से अपनी संकीर्ण मानसिकता दिखा रहे हैं.
...