स्वास्थ्य विभाग से मिले आकड़ों के अनुसार, गोरखपुर में 542 और लखनऊ में 517 नए केस मिले. मेरठ में रविवार को जहां प्रदेश में सर्वाधिक 782 केस मिले थे, आज संख्या सिमटकर 452 पर आ गई. इनके साथ ही सहारनपुर में 458 तथा गौतमबुद्धनगर में 457 केस मिले हैं. अब लखनऊ में एक्टिव केस 9849 हैं तो बीते 24 घंटे में यहां पर मृतकों की संख्या उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 22 रही.
...