⚡UP: वृद्धा ने परिवार के छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया
By Bhasha
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला ने अपने परिवार के छह लोगों के खिलाफ धोखे से उसकी संपत्ति हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है. यह मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है.