⚡UP: लखनऊ में मकान में आग लगने से पूर्व आईजी की मौत
By Bhasha
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना इलाके में शनिवार देर रात एक मकान में आग लगने के कारण दम घुटने से सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की मौत हो गयी और उनकी पत्नी एवं बेटा घायल हो गए. पुलिस ने रविवार सुबह यह जानकारी दी.