⚡आईटी कंपनी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति ने लगवाया कोरोना का टीका
By Bhasha
आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति और कृष गोपालकृष्णन सहित कई वरिष्ठ नागरिकों ने कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 का टीका लगवाया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू हुए टीकाकारण के इस चरण में 97 वर्षीय एक व्यक्ति ने भी टीका लगवाया।