⚡पश्चिम बंगाल में सीमा के पास दो लोग गिरफ्तार, बांग्लादेश का पासपोर्ट बरामद
By Bhasha
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहे दो लोगों को पकड़ा गया और उनके पास से नौ बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद किए गए.