कोलकाता में फर्जी कोविड टीकाकरण शिविर मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन नयी गिरफ्तारियों के साथ, कोलकाता पुलिस इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब भी शामिल है जो शहर में फर्जी कोविड टीकाकरण शिविरों के आयोजन का मास्टरमाइंड था.
...