⚡यूपी के बाराबंकी में सड़क हादसों में कांवड़िये समेत दो की मौत, चार अन्य घायल
By Bhasha
पुलिस ने बताया कि शनिवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी-अयोध्या राजमार्ग पर गोविंद रावत (33) अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर आ रहा था तभी लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने गोविंद को टक्कर मार दी। गोविंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।