⚡तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ममता ने लिया देश के संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का संकल्प
By Bhasha
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और देश के संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का गठन एक जनवरी, 1998 को हुआ था.