⚡भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी: अखिलेश यादव
By Bhasha
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी रह गई है.