⚡चाईबासा में विचाराधीन कैदी ने जेल की छत से कूदकर आत्महत्या की
By Bhasha
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मंडल कारागार में हत्या के आरोपी एक विचाराधीन कैदी ने शुक्रवार को छत से कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. मृतक कैदी मुरली लागुरी (30) के खिलाफ टोन्टो थाना में हत्या का मामला दर्ज था.