⚡शेयर बाजार में तेजी पर विराम, सेंसेक्स 652 अंक टूटकर 60,000 अंक से नीचे उतरा
By Bhasha
घरेलू शेयर बाजारों में पिछले कई दिन से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स लगभग 652 अंक का गोता लगाकर 60,000 अंक से नीचे उतर गया. वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया.