बकिंघम पैलेस ने एक बयान में बताया कि हैरी के पिता राजकुमार चार्ल्स और भाई राजकुमार विलियम समेत शाही परिवार ने शुक्रवार को लॉस एंजिलिस में ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स की बेटी के जन्म पर खुशी जतायी. हैरी और मेगन की दूसरी संतान का नाम महारानी और दिवंगत दादी प्रिंसेस डायना के नाम पर रखा गया है. महारानी को उनके परिवार के लोग प्यार से लिलिबेट बुलाते थे.
...