उपराज्यपाल ने 'अवाम की आवाज' नामक अपने रेडियो कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम कोरोना महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए व्यापार, उद्योग और पर्यटन क्षेत्र की ओर ध्यान दे रहे हैं. इन क्षेत्रों की सुविधा के मुताबिक ही फैसले लिए जाएंगे. जम्मू-कश्मीर की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाएगा.’’
...