⚡बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.87 लाख करोड़ रुपये घटा
By Bhasha
सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,87,808.26 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ.