⚡न्यायालय ने पारसी लोगों के परंपरागत अंतिम संस्कार से जुड़ी याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब
By Bhasha
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र और गुजरात सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें पारसी समुदाय के उन सदस्यों के पारंपरिक रूप से अंतिम संस्कार की मांग की गई थी, जिन्होंने कोविड-19 से अपनी जान गंवा दी थी.