⚡शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 246 अंक और चढ़ा
By Bhasha
घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए. विदेशी पूंजी प्रवाह और वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बाजार में तेजी आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स की शुरूआत कमजोर रही.