⚡उत्तर प्रदेश में नाबालिग के बलात्कारी को दस साल के लिए भेजा जेल
By Bhasha
जिले की एक स्थानीय अदालत ने 15 वर्षीय किशोरी का बलात्कार करने व उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले के दोषी को 10 वर्ष की सजा सुनाई है. पुलिस ने विवेचना के उपरांत सोनू यादव के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया.