⚡ठाणे में कई बार बलात्कार के बाद किशोरी गर्भवती हुई, रिश्तेदार गिरफ्तार
By Bhasha
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी से उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि 24 वर्षीय आरोपी को भिवंडी तालुका के एक गांव से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया.