पुलिस ने कहा कि केशव ने अपने यूट्यूब चैनल पर कांस्टेबल के कथित कुटिल मामलों से संबंधित कुछ वीडियो पोस्ट किए थे. नंदयाल टू-टाउन थाने में तैनात एक कांस्टेबल सुब्बैया को हाल ही में जुए में शामिल होने के कारण सेवा से निलंबित कर दिया गया था. रविवार की रात, सुब्बैया ने केशव को अपने हॉस्टल में बुलाया और अपने भाई नानी के साथ कथित तौर पर एक पेचकस से उन पर वार किया.
...