⚡कनाडा में धारदार हथियार से 10 लोगों की हत्या के मामले में संदिग्ध की मौत
By Bhasha
पुलिस ने सोमवार को बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक ने आत्महत्या नहीं की. पुलिस एक अन्य संदिग्ध की तलाश कर रही है. रेजिना पुलिस प्रमुख इवान ब्रे ने कहा कि डेमियन सैंडरसन (31) मृत पाया गया और उसका भाई माइल्स सैंडरसन (30) फरार है.