मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को घोषणा की कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की प्रतिमा प्रदेश के विदिशा में स्थापित की जाएगी. विदिशा लोकसभा सीट से वह भाजपा सांसद थीं. चौहान ने रविवार को यहां अपने निवास पर सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उनके मंत्रिमंडल के कुछ मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
...