⚡मुंबई के पास लोकल ट्रेन के पहिये से चिंगारी निकली, यात्री कोच से कूदे
By Bhasha
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक चलती लोकल ट्रेन के पहियों से चिंगारी निकलने लगी. अधिकारियों ने कहा कि ऐसा ‘‘ब्रेक बाइंडिंग’’ (ट्रेनों के पहियों के ब्रेक जाम) के कारण हुआ और घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है.