भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष को शनिवार तड़के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों का कहना है कि उनके ‘पेट में संक्रमण’ है. अस्पताल के सूत्रों ने पीटीआई को बताया, ‘‘उनके पेट में संक्रमण में और उनके कोविड परीक्षण का नतीजा नेगेटिव आया है.’’
...