⚡सोनाली फोगाट मौत मामला: परिजनों ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्ट मॉर्टम करने पर सहमति जताई
By Bhasha
गोवा में भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट की मौत के दो दिन बाद उनके परिवार के एक सदस्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पोस्ट मॉर्टम परीक्षण के लिए अपनी सहमति दे दी है लेकिन इस शर्त के साथ कि प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए.