कश्मीर के बड़े हिस्से में बीते दिन इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिसके कारण उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट आई. दिल्ली सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार और बृहस्पतिवार के बीच चक्रवात 'निवार' के आने की आशंका जताई जा रही है.
...