⚡सिसोदिया को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन राजनीतिक कारणों से किया जा रहा परेशान: मुख्यमंत्री केजरीवाल
By Bhasha
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के कारण उन्हें परेशान कर रही है.