⚡सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54 अंक मजबूत, निफ्टी में भी मामूली बढ़त
By Bhasha
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54.44 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,382.95 अंक पर पहुंच गया.