⚡शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,000 के पार
By Bhasha
वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रूख के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़ गया. निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 498.77 अंक बढ़कर 54,249.74 पर पहुंच गया.