⚡शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 418.07 अंक टूटा, निफ्टी 15,507 पर
By Bhasha
एशियाई बाजारों में कमजोर रुख की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई. इससे पहले दो दिन तक बाजार में तेजी रही थी. विदेशी निवेशकों की निरंतर बिकवाली के चलते भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई.