सेबी की एक समिति ने यह सिफारिश की है कि सूचीबद्ध कंपनियों को वित्तीय परिणाम के बाद ‘कांफ्रेन्स कॉल’ की ऑडियो और वीडियो रिकार्डिंग अपनी वेबसाइट पर डालने के साथ उसे शेयर बाजारों को देनी चाहिए. उन्हें यह सब 24 घंटे के भीतर या अगले कारोबारी दिवस से पहले करना चाहिए. समिति ने शेयरधरकों के बीच सूचना के मामले में विसंगतियों को दूर करने के लिये यह सिफारिश की है.
...