⚡शिअद नेता का दावा, जम्मू कश्मीर में चार सिख महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया
By Bhasha
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक नेता ने आरोप लगाया कि हाल में कश्मीर में चार सिख महिलाओं का जबरन विवाह कराया गया और उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया। उन्होंने महिलाओं को उनके परिवार को सौंपने और जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ एक कानून की मांग की।