⚡रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री जून में बढ़कर 43,048 इकाई हुई
By Bhasha
आयशर मोटर्स की अनुषंगी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल इनफील्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि जून में उसकी कुल बिक्री मई की तुलना में बढ़कर 43,048 इकाई थी. मई में कंपनी ने 27,294 मोटरसाइकिलें बेची थीं.