⚡जयपुर में रुपयों के विवाद में रिश्तेदारों ने महिला को जलाया, मौत
By Bhasha
आग से झुलसने के बाद यहां सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती करायी गई 35 वर्षीय महिला की मंगलवार रात मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक उसके कुछ रिश्तेदारों ने कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर उसे जला दिया था.