⚡राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया
By Bhasha
लोकप्रिय हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं तथा उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.