⚡मुंबई में हुई बारिश, मौसम विभाग ने बताया मानसून से पहले की वर्षा
By Bhasha
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसे मानसून से पहले की बारिश बताया है.